रांची, जून 17 -- रांची। झारखंड हाईकोर्ट के एएसजीआइ (अतिरिक्त सालिसिटर जनरल) प्रशांत पल्लव और बार कौंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्ण सहित दस अधिवक्ताओं को वरीय अधिवक्ता नामित किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह निर्णय बुधवार को मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों की पूर्ण पीठ बैठक में लिया गया। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। जिन लोगों को वरीय अधिवक्ता नामित किया गया है उनमें जीतेंद्र एस सिंह, दर्शना पोद्दार मिश्रा, डा. हसनैन वारिस, प्रशांत पल्लव, अमर कुमार सिन्हा, इंद्राणी सेन चौधरी, अमित कुमार दास, राजीव सिन्हा, राजेंद्र कृष्ण और कल्याण राय का नाम शामिल है।

वरिय अधिवक्ता बनने के लिए आवश्यक शर्तें सीनियर एडवोकेट बनने के लिए किसी अधिवक्ता के पास कम से कम 10 साल की वास्तविक वकालत का अनुभव ...