पटना, मार्च 16 -- हाइकोर्ट में जल्द ही हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिवक्ता ओमप्रकाश की ओर से दायर याचिका पर सोमवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू और न्यायमूर्ति हरीश कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने आवेदक को हाईकोर्ट के महानिबंधक से मिल इस बारे में की जा रही कार्रवाई का जानकारी लेने का निर्देश दिया। आवेदक को भारत संचार निगम लिमिटेड को इस केस में प्रतिवादी बनाने और अर्जी की प्रति देने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट परिसर में इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर लोकहित याचिका दायर की गई है। इस मामले पर अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...