उरई, दिसम्बर 3 -- उरई। जिला अस्पताल में बिना अनुमति के हाईकोर्ट में स्वेच्छा से ड्यूटी की स्वीकृति का पत्र भेजे जाने से आक्रोशित डॉक्टरों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का बुधवार की सुबह आवास पर घेराव किया। एक साथ आए डॉक्टरों के गुस्से को देखने के बाद बैक फुट पर आए सीएमएस ने आनन फानन लेटर जारी कर अपने ही आदेश को निरस्त कर दिया। पूरा मामला दिन भर स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य डॉक्टरों में चर्चा का विषय बना रहा। हाईकोर्ट में डॉक्टरों की स्वेच्छा से ड्यूटी लगाए जाने के लिए पूरे प्रदेश के अस्पतालों से सूची मांगी गई थी। इसमें जो डॉक्टर स्वयं अपनी इच्छा से हाईकोर्ट में ड्यूटी करना चाहते हैं, उनके नाम मांगे गए थे। जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर आनंद उपाध्याय ने बिना डॉक्टर से पूछे अस्पताल में तैनात चारों ऑर्थो सर्जन के नाम लिखकर आनन फानन लेटर जारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.