लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट की विभूति खंड, गोमती नगर स्थित लखनऊ बेंच में सुनवाई के लिए आने वाले वादकारियों को अब बाहर व भीड़ भाड़ वाले गलियारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वादकारियों के बैठने से लेकर उन्हें बुनियादी जन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, मुख्य न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट परिसर के गेट नंबर आठ के पास 'लिटिगेंट शेड'(वादकारी कक्ष) का उद्घाटन किया।यह कक्ष रोज आने वाले लोगों और वादकारियों को बैठने की जगह, पंखा, पीने का पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करेगा। जिससे उन्हें बाहर या भीड़-भाड़ वाले गलियारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे वादकारियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और न्यायालय की सुनवाई में शामिल होने वाले आम नागरिकों की मुश्किल...