प्रयागराज, सितम्बर 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट में फर्जी शपथपत्र दाखिल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेल में बंद आरोपियों के फर्जी हस्ताक्षर से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दाखिल किया गया। वादी के अधिवक्ता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने दो महिला समेत आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

मामले की जानकारी अधिवक्ता अनूप त्रिपाठी की तहरीर के मुताबिक, कानपुर के बिल्हौर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के मुकदमा दर्ज है। मामले में वादी रिद्धि सोहिलगाला की ओर से हाईकोर्ट में अधिवक्ता अनूप त्रिपाठी पैरोकार हैं। आरोप है कि सात जनवरी 2025 की शाम चार बजे जिला कारागार कानपुर देहात में निरुद्ध प्रदीप बाजपेयी और दीपू के हस्ताक्षर वाला शपथपत्र हाईकोर्ट में दाखिल किया गया। जबकि प्रदीप को बिल्हौर पुलिस seven जनवरी 2025...