लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ। बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ऊना में 2016 में दलित उत्पीड़न की घटना में आरोपियों के दोषमुक्त हो जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स लिखा कि स्थानीय कोर्ट के बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर न्याय पाने के लिए पीड़ित दलित परिवारों को भारी वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बहुजन समाज के लोगों में भारी चिंता है। घटना के बाद मैं खुद वहां गई थी और सच्चाई पता करने के बाद राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद 40 में से 35 आरोपी मार्च में बरी हो गए। यह दलितों के प्रति सरकारी द्वेष, उनके हित व सुरक्षा के प्रति लापरवाही व उदासीनता का ही परिणाम लगता है। गुजरात सरकार गलती सुधारते हुए हाईकोर्ट में उचि...