लखनऊ, जनवरी 21 -- गौ तस्करी की आरोपी आमीना की तलाश में दबिश प्रेमी के लिए पति को झूठे आरोप में फंसाया लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। हाईकोर्ट में गौ-तस्करी की आरोपी आमीना के लिए दबिश मामले में निलंबित दोनों दरोगा और सिपाही को एसीपी चौक ने बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी की है। वहीं, आरोपी आमीना की तलाश में काकोरी पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। इंस्पेक्टर काकोरी का दावा है कि आमीना गौ-तस्करी की आरोपी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। गौ-तस्करी के झूठे मामले में पति वासिफ को फंसाने वाली आमीना मंगलवार को हाईकोर्ट में हुई पुलिस की दबिश के बाद से फरार है। उसके पति अमीनाबाद निवासी वासिफ के खिलाफ काकोरी थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला था कि आमीना ने अपने प्रेमी के लिए पति को झूठे आरोप में फंसाया था। मंगलवार को आमीना हाईकोर...