सहारनपुर, सितम्बर 11 -- सहारनपुर। कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मस्जिद प्रबंधन की ओर से दाखिल रिट कॉज लिस्ट में 35वें नंबर पर सूचीबद्ध है। मामले की सुनवाई कोर्ट नंबर-9 में होगी। सुनवाई को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मस्जिद प्रबंधन की अपील जिला जज की अदालत में भी खारिज हो गई थी। इसके बाद मुतव्वली की ओर से आठ सितंबर को हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई निर्धारित हुई है। वर्जन--जुमे की नमाज को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। बाहर से भी फोर्स बुलाई गई है और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यह भी पढ़ें- मस्जिद ध्वस्तीकरण: सहारनपुर को संभल बनाने की साजिश, सांसद इमरान मसूद का बड़ा आरोप शांति व्यवस्था भंग करने वालों ...