मेरठ, दिसम्बर 13 -- सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेजेस वेलफेयर एसोसिएशन ने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने का समर्थन किया है। मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष को पत्र भेजते हुए कॉलेज एसोसिएशन ने उक्त प्रस्ताव पास किया है। यह एसोसिएशन निजी कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करती है, जिसमें लॉ कॉलेज भी जुड़े हैं। एसोसिएशन ने राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट, विधि एवं न्याय मंत्री और मुख्यमंत्री उप्र को भी यह पत्र भेजते हुए मेरठ या आगरा में बैंच स्थापित करने की मांग की है। उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कुलदीप चौहान के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित कुल मामलों में से 40 फीसदी अकेले वेस्ट यूपी के 22 जिलों से जुड़े हुए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट वर्तमान में वेस्ट यूपी के अधिकांश जिलों से 700-800 किमी की दूरी पर स्थित है। इस स्थिति में पीड़ित के लिए लंबी या...