हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल
सहारनपुर, मई 21 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी है। इसी क्रम में बुधवार को सहारनपुर जिले के करीब तीन हजार अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए अपने काम से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने पूरे दिन कोर्ट से संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया और अपने-अपने चैंबरों में बैठकर विरोध दर्ज कराया। पूरे दिन अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार का असर अदालतों में साफ तौर पर देखने को मिला। न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों और अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई, जबकि जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.