मेरठ, सितम्बर 29 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना समेत विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरधना बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता बुधवार को सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बार एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना और बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से प्रस्तावित एडवोकेट एक्ट में संशोधनों को अधिवक्ता हित में लागू करना शामिल है। इसके अलावा प्रदेश की विभिन्न बार एसोसिएशनों के अध्यक्ष और सचिव को हड़ताल संबंधी नोटिस दिए जाने के मुद्दे को लेकर भी अधिवक्ताओं में नाराजगी है।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली के अनुसार बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्णय क...