मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। राज्य कर विभाग के कार्यालय में आयोजित हुई मुरादाबाद की तीनों टैक्स बार एसोसिएशनों की संयुक्त मीटिंग हुई। जिसमें ऐलान किया गया कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की ब्रांच स्थापित किए जाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन द्वारा शुरू किए गए आंदोलन के समर्थन में कल 17 दिसंबर को सभी टैक्स अधिवक्ता पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। बैठक में गोविंद प्रसाद मेहरोत्रा, राकेश कुमार शर्मा, मोहित अग्रवाल, केके शर्मा, अशोक त्यागी, सैयद आरिफ अली, विनीत किशोर जैन, राजीव टंडन, अनुज गुप्ता, प्रतीक गोयल, दीपक कुमार गुप्ता, अराफात अली, अनुराग सिंह, जिया जमीर, लीलाधर, शिशिर गुप्ता, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...