नोएडा, दिसम्बर 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार को जिला न्यायालय के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इस दौरान वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना को लेकर अधिवक्ता काफी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। न्यायालय के अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे और अपनी मांगों को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उधर, वकीलों की हड़ताल के चलते यहां आए वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें बिना सुनवाई वापस लौटना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...