नोएडा, दिसम्बर 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन (डीडीआरडब्ल्यूए) ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग की। अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी में बैंच शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निवासियों को कम खर्च में जल्द न्याय मिल सकेगा। अभी पश्चिमी यूपी के लोगों को अधिक व्यय करके इलाहाबाद का सफर तय करना पड़ रहा है। इससे लोगों को अधिक धनराशि खर्च करने के साथ ही परेशानी का भी ज्यादा सामना करना पड़ता है। नई बैंच बनने से लोगों को सुविधा के साथ ही रोजगार भी बढ़ जाएगा। बैंच बनने से निवासियों के समय और रुपये दोनों की बचत होगी। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट की बेंच स्थापित होन...