मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आम जनता को सुलभ व त्वरित न्याय दिलाने का मामला गर्माता जा रहा है। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनाए जाने के लिए 17 को मुरादाबाद बंद का ऐलान किया गया है। सपा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता को पत्र लिखकर आंदोलन में बढ़चढ़कर भाग लेने का ऐलान कर चुकी है। रविवार को चक्कर की मिलक स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा की बैठक हुई। इस दौरान तय किया गया कि हाईकोर्ट की बेंच के लिए 17 को किया जाने वाले आंदोलन में पार्टी पूरे जोर-शोर के साथ भाग लेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, वेदप्रकाश सैनी,जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, राजू यादव,तहजीब आलम,एम,पी.सिंह समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हि...