सहारनपुर, नवम्बर 26 -- लंबे समय से चल आ रही वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने बुधवार की सुबह कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का घेराव किया। सांसद इमरान मसूद ने अधिवक्ताओं की आवाज लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सैनी व महासचिव अजय कौशिक के नेतृत्व में अधिवक्ता अंबाला रोड स्थित सांसद इमरान मसूद के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने सांसद का घेराव कर वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष अभय सैनी और महासचिव अजय कौशिक ने कहा कि वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हेतू पिछले 50 वर्षों से पश्चिमी यूपी के अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत सरकार इस मांग पर ध्यान नहीं दे रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.