गाज़ियाबाद, जून 12 -- गाजियाबाद। रजिस्ट्रार जनरल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के पत्र के विरोध में शुक्रवार को हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके चलते गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों में वकीलों ने अदालतों में कार्य नहीं किया। हड़ताल के कारण वादकारियों के मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी और उन्हें अगली तारीख लेकर लौटना पड़ा। गाजियाबाद बार एसोसिएशन द्वारा जारी प्रस्ताव के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई और न्यायिक कार्यों से दूरी बनाए रखी। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्रीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, रजिस्ट्री कार्यालय में जड़ा ताल बैठक का संचालन बार एसोसिएशन...