हाईकोर्ट बेंच की मांग को अब जन आंदोलन बनाएंगे वकील
मेरठ, अक्टूबर 3 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर पिछले 50 वर्षों से चल रहे आंदोलन को तेज करने के उद्देश्य से शनिवार को मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बार अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा की अध्यक्षता और महामंत्री परवेज आलम के संचालन में हुई इस बैठक में पूर्व अध्यक्षों और महामंत्रियों ने हिस्सा लिया।
बैठक का उद्देश्य बैठक का मुख्य फोकस इस लंबे संघर्ष को एक व्यापक जन आंदोलन का रूप देना रहा। चर्चा के दौरान आगामी सात अक्टूबर 2026 को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के आतिथ्य में होने वाली केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। यह निर्णय लिया गया कि मेरठ बार के अध्यक्ष, महामंत्री और पूर्व पदाधिकारी सहारनपुर बैठक में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.