हाईकोर्ट बेंच की मांग को अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्यों से विरत
बिजनौर, मई 21 -- बिजनौर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन बिजनौर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी व महासचिव मनोज सेठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी और महासचिव मनोज कुमार सेठी के नेतृत्व में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि पिछले करीब 50 वर्षों से पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि इससे पश्चिमी उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.