बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौधरी एवं महासचिव मनोज शेट्टी के संचालन में बुधवार को एक आवश्यक बैठक बार हाल में की गई। जिसमें बताया गया कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सैकड़ो अधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर हाईकोर्ट बेंच की मांग की।

बैठक में विचार विमर्श बैठक में विचार विमर्श किया गया के खंडपीठ की मांग को लेकर 50 वर्षों से चला आ रहा आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है। जनता को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए बेंच की बहुत आवश्यकता है। इस संबंध में पूर्व में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिला था। जिसमें शीघ्र ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। सभी दलों, यूनियन श्रमिक संगठन, व्यापारी, नेता किसान की भागीदारी इस आंदोलन में आवश्यक...