प्रयागराज, जुलाई 23 -- ​प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की है। साथ ही कहा कि विरोध व प्रदर्शन लोकतंत्र का अभिन्न अंग है। सरकार को इस विषय में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। अपने हक की लड़ाई लड़ रहे छात्रों के खिलाफ दमनकारी नीति अपनाना अनुचित है।संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय के अनुसार अध्यक्ष राकेश पांडे की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में केंद्र सरकार से इस प्रकरण को आपसी विचार-विमर्श और सहमति से जल्द से जल्द निपटाने की अपील की गई।साथ ही ​आंदोलनरत छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों को तुरंत वापस लेने की मांग भी की गई। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के खिलाफ िनकाला मार्च, गरजे छात्र बैठक का संचालन महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने किया। ​बैठक में वर...