प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद फरमान नकवी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय आरडी की सूचना के अनुसार सैय्यद फरमान नकवी के अलावा अधिवक्ता वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राजकुमार शुक्ला, लक्ष्मीकान्त मिश्रा और अनुभव शुक्ला को क्रमशः चुनाव अधिकारी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव समिति ने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। आमसभा में लिए गए निर्णय के आधार पर चुनाव की तिथि 11 सितम्बर 2026 पूर्व में ही घोषित की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट बार चुनाव : 96 उम्मीदवार मैदान में, 2889 मतदाता करेंगे किस्मत का फैसला

हिंदी हिन्दुस्तान ...