रांची, अगस्त 18 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के वर्ष 2026-2028 के चुनाव में नाम वापसी के बाद 96 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। चुनाव में करीब 2889 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। 96 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया था। 21 अगस्त को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 22 अगस्त को मतगणना की जाएगी। कोषाध्यक्ष पद महिला के सुरक्षित है। वहीं गवर्निंग काउंसिल के नौ सदस्य को चुना जाना है। इसमें महिला के लिए चार सीट आरक्षित हैं। अध्यक्ष पद : अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा, आरसी साहू और रितु कुमार

उपाध्यक्ष पद : अमरेश कुमार, धीरज कुमार, जय शंकर तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता और संजीव ठाकुर

महासचिव पद : ...