नैनीताल, दिसम्बर 2 -- नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के चुनावों की तिथि घोषित कर दी है। एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए मतदान 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुर्बान अली की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू होगी। इसी दिन बकाया राशि का भुगतान करने की अंतिम तिथि है। अनंतिम मतदाता सूची 4 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी, और इस पर आपत्तियां 5 दिसंबर शाम 4 बजे तक दर्ज कराई जा सकती हैं। अंतिम मतदाता सूची 6 दिसंबर को जारी होगी। नामांकन पत्र क्रय करने की तिथि 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की अंतिम तिथि 10 दिसंबर शाम 4 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.