प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सत्र 2026-2027 के चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मतदान 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक क्रिकेट ग्राउंड पर कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी और चुनाव अधिकारियों वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राजकुमार शुक्ल, लक्ष्मीकांत मिश्र व अनुभव शुक्ल की निगरानी में संपन्न होगी। चुनाव के लिए 25 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। सूची के मुताबिक कुल मतदाताओं में 10,609 पुरुष अधिवक्ता, 742 महिला अधिवक्ता और 134 वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हैं। इस बार चुनाव की खास बात यह है कि बार एसोसिएशन के चुनावी इतिहास में पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग सीटें आरक्षित की गई ...