जमशेदपुर, अगस्त 21 -- शहर के कदमा थाना क्षेत्र के विजया हैरिटेज में बच्चे की कस्टडी को लेकर चल रहे विवाद में बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट के पूर्व आदेश के आलोक में जमशेदपुर के एसएसपी ने बच्चे को अदालत के समक्ष पेश किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने बच्चे की कस्टडी 24 अगस्त तक उसकी मां को सौंपने का आदेश दिया। वहीं, बच्चे के पिता आनंद प्रसाद को मामले में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अब अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: लापता महिला और बच्ची को कुशल बरामद कर परिजनों को सौंपामामले का विवरण यह मामला बच्चे की मां की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉरपस) याचिका से जुड़ा है। याचिका में मां ने आरोप लगाया है कि बच्चे की कस्टडी उनके पास नहीं है और उन्होंने बेटे को अदालत के समक्ष प्रस्तुत कराने ...