रांची, दिसम्बर 9 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने राजधानी रांची की बिगड़ती व्यवस्था पर गहरी चिंता जताते हुए उसके खोए हुए गौरव को वापस लाने के लिए सरकार और संबंधित विभागों को ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि रांची की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सभी हितधारकों को एक मंच पर लाना आवश्यक है। इसी क्रम में कोर्ट ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि समिति की पहली बैठक 10 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे महाधिवक्ता राजीव रंजन के कार्यालय में आयोजित की जाए। अदालत ने अपेक्षा जताई कि समिति के सभी सदस्य बैठक में स्वयं उपस्थित रहेंगे, हालांकि असमर्थता की स्थिति में वर्चुअल उपस्थिति की अनुमति दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को निर्धारित...