मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक से सात वर्ष पहले गांजा की 35 पुड़िया के साथ गिरफ्तार धंधेबाज रामदेव सिंह के केस की अद्यतन स्थिति की हाईकोर्ट ने एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में एसएसपी ने विशेष लोक अभियोजक से रिपोर्ट मांगी। विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस एक्ट मुकेश प्रसाद सिंह ने रिपोर्ट सौंप दी है। बताया कि कोर्ट ने दो वर्ष पहले उसकी जमानत का बंध पत्र खारिज कर दिया था। उसके विरुद्ध इश्तेहार व कुर्की की भी कार्रवाई हो चुकी है। इस वर्ष 16 जनवरी को कोर्ट उसे फरार घोषित कर दिया। इसके विरुद्ध आरोपित ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.