नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय प्रवक्ता संजू वर्मा से उनकी एक्स पोस्ट हटाने पर विचार करने को कहा है। पोस्ट में भाजपा नेता ने पूर्व आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन आजाद को 'ब्लॉट ऑन द यूनिफॉर्म' (वर्दी पर धब्बा) कहा था। आईपीएस द्वारा दायर मानहानि वाद पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अमित बंसल की पीठ ने यह टिप्पणी की। कोर्ट ने मामले में संजू वर्मा को समन जारी किया है। साथ ही, कथित मानहानिकारक पोस्ट के खिलाफ अंतरिम निषेधाज्ञा की मांग पर नोटिस भी जारी किया गया है। कोर्ट ने कहा कि इसे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। यह पोस्ट हटाइए। आप यह नहीं कह सकते कि वह वर्दी पर धब्बा है। पीठ ने यह भी कहा कि टीवी डिबेट में किसी के विचारों पर हमला किया जा सकता है, लेकिन किसी की सेवा के दौरान अर्जित प्रतिष्ठा पर आक्षेप लगाना ...