नई दिल्ली, मई 22 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रिया कपूर की एक याचिका संबंधित पीठ को भेज दी है। याचिका में प्रिया ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में कोर्ट के 30 अप्रैल के अंतरिम आदेश पर स्पष्टीकरण या बदलाव की मांग की थी। याचिका में संजय कपूर के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) अकाउंट से पैसे निकालकर संजय कपूर व अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान की शिक्षा के खर्च के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी गई है। साथ ही विदेश में मौजूद संपति से जुड़े कुछ रखरखाव के खर्चों के लिए भी अनुमति मांगी गई है। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने की। उन्होंने पाया कि यह याचिका पिछले आदेश में बदलाव की मांग जैसी है, और निर्देश दिया कि इसे 26 मई को संबंधित पीठ के सामने पेश किया जाए। प्रिया कपूर क...