कानपुर, फरवरी 25 -- - बिकरू कांड के दौरान पनकी में हथियार बरामदगी से जुड़ा है मामला कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आदेश का उल्लंघन करने के एक मामले में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और डीजीसी क्रिमिनल दिलीप अवस्थी को हाईकोर्ट ने तलब किया है। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने बुधवार को हुई सुनवाई में सख्त रुख अपनाया। इस मामले में गुरुवार को दोपहर बाद सुनवाई होगी। बिकरू कांड के बाद पनकी में कुछ असलहे पकड़े गए थे। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मामले की सुनवाई अपर जिला जज 27 के न्यायालय में चल रही है। मुकदमे में तीन आरोपियों को जमानत मिल चुकी है जबकि आरोपी संजय सिंह परिहार उर्फ टिंकू जेल में हैं। हाईकोर्ट से तीन बार संजय की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। चौथी बार संजय की ओर से अधिवक्ता ने जमानत याचिका दाखिल की थी। तर्क दिया कि अभियोजन लगा...