नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले के दोषी कुलदीप सेंगर के भाई जयदीप सेंगर को जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने को कहा है। जयदीप सेंगर बलात्कार पीड़िता की पिता की मौत के मामले में सजायाफ्ता है। न्यायमूर्ति नवीन चावला व न्यायमूर्ति रवींद्र डुडेजा की पीठ दोषी की उस याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें उसने 10 साल की सजा को निलंबित करके अंतरिम जमानत को और बढ़ाने का अनुरोध किया था। पीठ ने कहा कि जयदीप सेंगर को जुलाई 2024 में दी गई अंतरिम जमानत को आखिरी बार अप्रैल 2025 में बढ़ाया गया था। तब से पांच तारीखें पड़ने के बावजूद अदालत द्वारा उसकी अंतरिम जमानत को और बढ़ाने या उसकी सजा को निलंबित करने का कोई आदेश पारित नहीं किया गया है। जयदीप सेंगर के वकील ने उसकी सेहत को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.