हाईकोर्ट ने कसकर रगड़ा था; ओपी राजभर ने अखिलेश को 2013 की दिलाई याद, बोले- आपके पाप याद आ जाएंगे
लखनऊ, जून 6 -- योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इस बार उन्होंने साल 2013 की घटना की याद दिलाते हुए तंज कसा है। ओपी राजभर ने कहा है कि हाईकोर्ट ने एक प्रश्न पूछकर रगड़ दिया था। सपा का गढ़, आतंकवाद का गढ़ है। ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि हमेशा की तरह आप बेखबर, मस्त और बिना काम के व्यस्त होंगे। खैर कोई बात नहीं। ऐसे ही रहिए। आज 6 जून है, सोचा आपको याद दिला दूं। आज ही के दिन 2013 में आपकी सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक प्रश्न पूछकर कसके रगड़ा था। याद आया एक खबर का स्क्रीन शॉट लगा दिया हूं। पढ़ लीजिएगा। कम से कम आपको अपने पाप याद आ जाएंगे। फिर जब आप 2027 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.