भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर में हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना को लेकर गुरुवार को धरना दिया गया। इस धरना में संरक्षक सेवानिवृत अधिकारी अशोक कुमार ठाकुर, वरीय अधिवक्ता श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि हाईकोर्ट की खंडपीठ भागलपुर मिलने पर आसपास के जिलों को सुविधा होगी। भागलपुर न्यायालय की स्थापना उच्च न्यायालय पटना से पहले हुई है। सरकार को खंडपीठ की स्थापना के लिए मेमोरेंडम बनाया गया है। जिसकी प्रतिलिपि राज्यपाल, चीफ जस्टिस, को दिया जाएगा। कार्यक्रम में अधिवक्ता मुकेश कुमार ठाकुर, सुनील मंडल, भोला प्रसाद मंडल, सुबोध मंडल और बीबी मरियम उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.