भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर। भागलपुर में हाईकोर्ट की खंडपीठ की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने एमएलसी डॉ एनके यादव को ज्ञापन सौंपा। सेवानिवृत अधिकारी और संघर्ष समिति के अशोक ठाकुर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता मुकेश कुमार ठाकुर, चंदन चौधरी, मनोज अस्थान, अनिता कुमारी, जितेंद्र कुमार जीतू सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...