पटना, जून 11 -- पत्नी की दवा लेने रात दस बजे घर से निकले पटना हाईकोर्ट के सेक्शन ऑफिसर के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। घटना सात जून की है। कोतवाली थाने क्षेत्र के अदालतगंज स्थित पटना हाईकोर्ट कॉलोनी के गेट के पास व्हाट्स हाउस के समीप हुई। चेन की कीमत करीब 1.80 लाख थी। वे अदालतगंज स्थित पटना हाईकोर्ट क्वार्टर में रहते हैं। प्रकाश चंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वे अपने पटना हाईकोर्ट कॉलोनी परिसर स्थित सरकारी आवास से निकल कर निवास पथ होते हुए व्हाइट हाउस पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश हॉर्न बजाते हुए पहुंचे। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के सेक्शन ऑफिसर के गले से चेन छीनी हॉर्न की आवाज सुनकर वह पीछे मुड़े इतने में ही बदमाशों ने उनके गले से 11.570 ग्राम की सोने की चेन झपट ली और भाग गये। अंधेरा की वजह व...