पटना, मई 8 -- पटना हाई कोर्ट के तीनों अधिवक्ता संघों की समन्वय समिति ने 11 मई को न्यायिक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया हैं। शुक्रवार को समन्यवय समिति की आपात बैठक में यह फैसला लिया गया। हाई कोर्ट परिसर में गाड़ी नहीं ले जाने समेत अन्य मामलों को लेकर नाराज वकीलों ने कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया है। बैठक में एडवोकेटस एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा, महासचिव जयशंकर प्रसाद सिंह, लॉयर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतेन्द्र नारायण सिंह, महासचिव राजीव कुमार सिंह, जबकि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह और सचिव मुकेश कांत उपस्थित थे। समन्वय समिति के बैठक में कई वकीलों ने हाईकोर्ट के निर्णय का कड़ा विरोध किया। यह भी पढ़ें- कचहरी पर एक हजार बाइकों के लिए नई पार्किंग कहा कि पैर से लाचार वकील हाईकोर्ट के गेट के पास गाड़ी से उतर कर लिफ्ट के पास ...