मथुरा, जून 8 -- राधारानी की जन्मस्थली बरसाना में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने अपनी दो दिवसीय धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को सपत्नी लाडलीजी मंदिर में राधाजी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह सिरोही व जिला जज विकास कुमार सपत्नीक एवं आगरा के जिला जज संजय कुमार मलिक ने भी पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। राजभोग आरती के समय वह लाडलीजी मंदिर पहुंचे। जहां मुख्य न्यायाधीश ने सपत्नीक राधारानी के समक्ष पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायत उमाशंकर गोस्वामी, दान बिहारी गोस्वामी, भोला गोस्वामी, मधुमंगल गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा संपन्न कराई। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने की द्वारकाधीश की पूजा-अर्चना इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने श्रीजी के चरणों में पुष...