पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। पीलीभीत के रहने वाले हाईकोर्ट इलाहाबाद के अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति कृष्ण कुमार अग्रवाल का 92 वर्ष की आयु में देहरादून में अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनकी दो बेटियां हैं। उनके एक दामाद अवकाश प्राप्त न्यायाधीश और दूसरे दामाद सेना में मेजर हैं। उनका आवास पीलीभीत के मुहल्ला चौक में कमल्ले चौराहे के समीप था। उनके निकट परिवारीजनों में सुभाष, विपिन, रमेश, मनोज, विवेक, विकास, विजय, सीए संजय अग्रवाल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...