मिर्जापुर, फरवरी 10 -- जिगना, मिर्जापुर। प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय का क्षेत्र के मौनी स्वामी इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी विद्यालय के पुरा छात्र रहे जय कृष्ण उपाध्याय ने लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर में सपरिवार दर्शन पूजन किया। विद्यालय पर पहुंचते ही न्यायमूर्ति ने सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में संस्थापक मौनी स्वामी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। शिक्षक शुभेंद्र शरण त्रिपाठी ने संस्कृत में स्वागत गीत प्रस्तुत कर मंत्र मुग्ध कर दिया। अपने विद्यालय में पहुंचते ही पुरा छात्र के रूप में न्यायाधीश ने अतीत की स्मृतियां सुनाकर शिक्ष...