मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सबसे पुराने पांच-पांच मामले की हर दिन सुनवाई कर तीन महीने में निष्पादन कराने के हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी पुलिस गवाहों को कोर्ट में पेश नहीं कर रही है। इससे मामलों में गवाही नहीं हो पा रही है। ये मामले इतने पुराने हैं कि पुलिस को गवाह ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं। एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले में हर दिन सुनवाई होने के एक सप्ताह बाद भी विशेष कोर्ट में गवाह पेश नहीं किए जा रहे हैं। विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस एक्ट) मुकेश प्रसाद सिंह ने बताया कि हर दिन सुनवाई के लिए चयनित पांच मामले में से एक में भी गवाह नहीं आया है। उन्होंने बताया कि इसमें एक मामला रेल पुलिस थाने में दर्ज 20 वर्ष पहले का है। इसमें चार्जशीट में आठ गवाह बनाए गए हैं। गवाहों को पेश करने के लिए उन्होंने एसएसपी के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.