प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने निजी सचिव संवर्ग के 65 अतिरिक्त निजी सचिवों को निजी सचिव ग्रेड एक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह ने बताया कि सहायक निजी सचिवों की पदोन्नति के लिए संघ लंबे समय से संघर्षरत था। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योरण ने गुरुवार को उनकी प्रोन्नति की अधिसूचनाज्ञात जारी कर दी।उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयानंद द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव बृजेश यादव, सहायक सचिव अंकुर, कोषाध्यक्ष प्रकर्ष मालवीय एवं खेल सचिव जुनैद अहमद और अधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...