चतरा, अगस्त 7 -- चतरा, विधि संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सह चतरा के जोनल जज राजेश कुमार शुक्रवार को चतरा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। उन्होंने इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने व्यवहार न्यायालय में लगी लिफ्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों, बूढ़े और बुजुर्गों के लिए लिफ्ट चालू हो गई है। अब वरिष्ठ नागरिकों को दूसरे और तीसरे फ्लोर पर जाने में आसानी होगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के निर्माणाधीन बार भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान इंजीनियर और ठेकेदार को दिशा-निर्देश दिए कि अगले 2 महीने के अंदर बार भवन का निर्माण कार्य पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- प्रशासनिक न्यायाधीश ने जज शिप कार्यालयों का किया निरीक्षण शासकीय अधिवक्ताओं ने किया स्वागत प्रशासनिक न्यायाधीश...