रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अंबुज नाथ सेवानिवृत्त हो गए हैं। 23 दिसंबर को उन्होंने अंतिम कोर्ट किया। हाईकोर्ट की फुल कोर्ट ने उन्हें मंगलवार को विदाई दी। विदाई के बाद हाईकोर्ट के सभी जजों ने ग्रुप फोटो भी करवायी। जस्टिस अंबुज नाथ 8 अक्तूबर 2021 को झारखंड हाईकोर्ट के स्थायी जज नियुक्त किए गए थे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 14 हो गयी है, जबकि स्वीकृत पद 25 हैं। जस्टिस अंबुज नाथ ने अपनी प्रारंभिक उच्च शिक्षा सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से रसायन शास्त्र (बीएससी ऑनर्स) में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से विधि की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने विधि करियर की शुरुआत पटना हाईकोर्ट की रांची बेंच से की। बाद में वे झारखंड हाईकोर्ट ...