प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने सामान्य ऑफिस संवर्ग के चार अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की है। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार सामान्य ऑफिस संवर्ग में नीना गुप्ता को संयुक्त निबंधक, अभिषेक श्रीवास्तव एवं प्रदीप कुमार मालवीय को उप निबंधक, विमल कुमार को सहायक निबंधक एवं अतुल कुमार को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयानंद द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव बृजेश यादव, सहायक सचिव अंकुर, कोषाध्यक्ष प्रकर्ष मालवीय एवं खेल सचिव जुनैद अहमद और कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...