बरेली, मार्च 13 -- बिशारतगंज। थानाक्षेत्र के मोहम्मदगंज गांव के एक घर में सामूहिक नमाज पढ़ने को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने याचिकाकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराई है। 16 जनवरी को थाना बिशारतगंज के गांव मोहम्मदगंज में एक मकान में कुछ लोगों ने सामूहिक नमाज पढ़ी थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने समुदाय विशेष के एक दर्जन लोगों पर कार्रवाई की थी। इस मामले में तारिक खान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी सुरक्षा की लगाई थी। बताते हैं कि गांव के ही मकान मालिक हसीन खान ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे कि वह अनपढ़ हैं उसे ग्राम प्रधान आरिफ खान और मुख्तियार ने सादे कागज पर अंगूठे लगवा लिए। आरोप है कि दोनों प्रधानों ने सच बोलने पर उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की धमकी दी थी।इसी के चलते कोर्ट ने हसीन खान को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए...