गाजीपुर, अप्रैल 2 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा में वन भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में किया गया। नेवादा गांव निवासी याचिकाकर्ता संजय कुमार राय ने दाखिल जनहित याचिका में गाटा संख्या 399 व 400 की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया था। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश भू-राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आदेश के अनुपालन में मुहम्मदाबाद की उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने राजस्व टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग ने पहले ही संबंधित लोगों को जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया था, लेकिन...