देहरादून, अप्रैल 9 -- रुड़की। भगवानपुर के ढीर माजरा गांव में हाई कोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने तालाब की भूमि पर बने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन और पुलिस टीम की मौजूदगी में तीन मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.