रांची, मार्च 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अपना कैंप कार्यालय धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में स्थापित कर दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में ओपन काउंसलिंग के माध्यम से धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) शाखा में निर्धारित सीटों (60 नियमित व 9 सुपरन्यूमेरेरी सीट) से अधिक नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए माइग्रेशन/पुनःआवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।विद्यार्थी कैंप कार्यालय में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेंविश्वविद्यालय ने ऐसे सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने संस्थान के सुचारु परिवर्...