हाईकोर्ट के आदेश पर चकाई में अतिक्रमण हटा, 30 साल पुराना भवन ध्वस्त
जमुई, जुलाई 1 -- चंद्रमंडीह, निज संवाददाता पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर चकाई प्रखंड के भगौन गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक रैयती जमीन पर पिछले 30 वर्षों से बने सरकारी शैक्षणिक कर्मशाला भवन को जेसीबी से ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। मामला भगौन निवासी शंभू कुमार सुमन और संतोष कुमार दीपक पिता स्व. रामदेव दास की भूमि से जुड़ा है। जांच में अंचल अमीन ने पाया कि मौजा-भगौन, खाता-12, खेसरा-181 के तहत आने वाली 01 डिसमिल रैयती भूमि पर स्कूल का कर्मशाला भवन अवस्थित था। प्रशासन द्वारा भू-स्वामियों को मुआवजा लेने हेतु नोटिस दिया गया था। लेकिन उन्होंने मुआवजा लेने से साफ इंकार कर दिया और अपनी पैतृक जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अनुरोध किया। इसके बाद डीएम के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.